गोरखपुर
चोरी के मामले में खोराबार पुलिस ने चार को दबोचा
गोरखपुर। चोरी के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना खोराबार में पंजीकृत मु0अ0सं0 006/26 धारा 305(ए) व 331(4) बीएनएस से संबंधित मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में वीरू पुत्र गुलेन्द्र तथा विवेक सिंह पुत्र श्रीराम शामिल हैं, दोनों निवासी भैंसहा बाढ़न, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर हैं। इसके साथ ही दो बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि दिनांक 03 जनवरी 2026 को अभियुक्तों द्वारा वादी के घर से नल, हैंडपंप, टुल्लू पंप, वायरिंग का सामान एवं प्लम्बर से संबंधित अन्य उपकरण चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना खोराबार में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी की।
बरामदगी में एक हैंडपंप, एक मोटर टुल्लू पंप, एक हैमर मशीन, टी-शेप पाइप ज्वाइंटर पीवीसी, वाटर वायरिंग बैंड पीवीसी, पीवीसी सॉकेट, वाटर वायरिंग बैंड पाइप, एक इंच वाटर वायरिंग सॉकेट, एक इंच वाटर वायरिंग बैंड तथा एक इंच वाटर वायरिंग टी-शेप बैंड पीवीसी सहित बड़ी मात्रा में सामान शामिल है।
गिरफ्तारी और अभिरक्षा की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रविशंकर तिवारी, उपनिरीक्षक मंजित खरवार, उपनिरीक्षक शिव सिंह यादव, हेड कांस्टेबल बजेश कुमार, कांस्टेबल अशोक कुमार गौड़, कांस्टेबल पिन्टू चौहान, कांस्टेबल दीपक यादव तथा कांस्टेबल रामविजय यादव, सभी थाना खोराबार जनपद गोरखपुर से, शामिल रहे।
