Connect with us

गाजीपुर

चोरी के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) जयदेश। जनपद की पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुहम्मदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के दो वांछित अभियुक्तों को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद अपनी टीम के साथ तिवारीपुर मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तिवारीपुर में हुई चोरी के वांछित अभियुक्त आसपास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जितेश चौहान (पुत्र जितन चौहान, निवासी तिवारीपुर थाना मुहम्मदाबाद गाजीपुर, उम्र 19 वर्ष) तथा संदीप खरवार (पुत्र गजाधर खरवार, निवासी तिवारीपुर थाना मुहम्मदाबाद, गाजीपुर, उम्र 21 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया। इसके साथ ही अभियुक्त जितेश चौहान के पास से एक तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर भी बरामद किया गया।

बरामदगी में एक टूटा हुआ मंगलसूत्र पीली धातु का लॉकेट, चार पीली धातु के लॉकेट, जिनमें एक पर ओम लिखा हुआ है, एक पर बजरंगबली की प्रतिमा बनी हुई है तथा दो सामान्य लॉकेट हैं, एक नथ पीली धातु की, पांच बिछिया सफेद धातु की तथा एक जोड़ी पुरानी पायल शामिल है। इसके अलावा एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर भी बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त जितेश चौहान का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध मु0अ0स0-40/26 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस, मु0अ0स0-42/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0स0-142/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे थाना मुहम्मदाबाद में दर्ज हैं। वहीं अभियुक्त संदीप खरवार के विरुद्ध भी मु0अ0स0-40/26 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस थाना मुहम्मदाबाद में दर्ज है।

Advertisement

पुलिस ने बरामदगी के संबंध में विधिक कार्यवाही करते हुए संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना मुहम्मदाबाद मय टीम शामिल रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page