गोरखपुर
चोरी के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार
लैपटॉप, सीलिंग फैन और मोटरसाइकिल बरामद
गोरखपुर (जयदेश)। जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को अहम सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में थाना खोराबार पुलिस ने दो आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनूप कुमार व पुलिस टीम ने थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 141/26 धारा 306, 317(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए आशीष पासवान पुत्र गामा पासवान निवासी कुरमौल बहरामपुर थाना एम्स गोरखपुर तथा सोनू विश्वकर्मा पुत्र बृजभान विश्वकर्मा निवासी सूबाबाजार थाना खोराबार, गोरखपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप, सीलिंग फैन और मोटरसाइकिल बरामद किया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी ने थाना खोराबार में तहरीर देकर बताया था कि कुछ दिन पूर्व उसकी दुकान से लैपटॉप, सीलिंग फैन और मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। वादी ने अपनी दुकान पर कार्यरत कर्मचारियों आशीष पासवान और सोनू विश्वकर्मा पर संदेह जताया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके बाद दोनों आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी आशीष पासवान के विरुद्ध मु0अ0सं0 141/26 धारा 306, 317(2) भा0न्या0सं0 थाना खोराबार में पंजीकृत है। वहीं सोनू विश्वकर्मा के खिलाफ मु0अ0सं0 141/26 धारा 306, 317(2) भा0न्या0सं0 के अतिरिक्त मु0अ0सं0 278/18 धारा 41, 411, 414 भादवि थाना खोराबार में भी दर्ज है।
