अपराध
चोरी की योजना बनाते हुए तीन शातिर चोर गिरफ्तार
जौनपुर की रामपुर पुलिस ने रविवार को रामपुर मेला मैदान के पास चोरी की योजना बनाते हुए तीन शातिर चोरों को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों चोरों के पास से चोरी का उपकरण बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार हुए तीनों चोरों के नाम नीरज दुबे उर्फ कल्लू, राजेश बनवासी और सोनू बनवासी है। नीरज दुबे जौनपुर जिले का रहने वाला है। जबकि शेष अन्य दो अभियुक्त भदोही जिले के रहने वाले है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर एक अभियुक्त ने बताया कि, उन्होंने कुछ दिन पहले सेहरा गांव में हुई चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 102/24 धारा 380 पंजीकृत है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में रामपुर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय, उप निरीक्षक अजय शर्मा राजकुमार भारद्वाज हेड कांस्टेबल त्रिलोकी सिंह कौशल सिंह आशीष सिंह, कांस्टेबल सोनू यादव और कमलेश यादव शामिल रहे।
