Connect with us

वाराणसी

चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र की पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। देर रात बाबतपुर नहर पुलिया के पास उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा और उनकी टीम ने संदिग्धों की चेकिंग की।

मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस ने बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की, तो दोनों युवक भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और पुलिस ने मौके पर ही दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में कार्तिक मिश्रा उर्फ ओमकार मिश्रा (चंदौली निवासी) और अक्षय राजभर (शिवपुर निवासी) शामिल हैं।

Loading...

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ दिन पहले लंका क्षेत्र से पल्सर मोटरसाइकिल चोरी की थी। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने नंबर प्लेट हटा दी थी। पुलिस ने ई-चालान एप के जरिए बाइक के चेचिस नंबर की जांच की, जिससे पता चला कि वाहन का नंबर UP65CM4215 है और मालिक सुंदरपुर निवासी अली हुसैन हैं। यह बाइक थाना लंका में दर्ज मुकदमा संख्या 0376/2025 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित है।

गिरफ्तारी के समय कार्तिक के पास से 60 रुपये नकद बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को धारा 317(2) बीएनएस के तहत जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन करने की बात कही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page