Connect with us

गाजीपुर

चोरी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मुकदमों में वांछित अभियुक्त अनिल बनवासी को मुखबिर खास की सूचना पर देहन्दू अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से तीन अदद पीतल के घण्टे और 16,600 रुपये नगद बरामद किए।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनिल बनवासी (22 वर्ष) पुत्र मोहन बनवासी निवासी ग्राम सिंहनी थाना बरेसर, गाजीपुर के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं जिनमें मु0अ0सं0 125/25 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 139/25 धारा 305(a), 317(2) बीएनएस तथा समु0अ0सं0 32/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम शामिल हैं।

Loading...

गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा व उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय मय हमराह की संयुक्त टीम ने की। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page