गोरखपुर
चोरी का घंटा बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नगर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया घंटा बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार थाना गुलरिहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 1093/2025 धारा 305(d) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त उमेश चौहान पुत्र दयालु चौहान, निवासी ग्राम भगवानपुर, थाना गुलरिहा, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से मंदिर का चोरी किया गया घंटा बरामद हुआ। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर उक्त मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना के संबंध में बताया गया कि दिनांक 31 दिसंबर 2025 को अभियुक्त द्वारा मंदिर से घंटा चोरी किया गया था। इस संबंध में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद विवेचना के दौरान अभियुक्त की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त उमेश चौहान के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 1093/2025 धारा 305(d), 317(2) बीएनएस थाना गुलरिहा, गोरखपुर तथा मु0अ0सं0 795/2018 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना गुलरिहा, गोरखपुर दर्ज है।
बरामदगी में एक मंदिर का घंटा (वजन लगभग 11 किलोग्राम) शामिल है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अंजनी कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक रमेश यादव, कांस्टेबल राहुल कन्नौजिया तथा कांस्टेबल मिथलेश कुमार शामिल रहे।
