Connect with us

गोरखपुर

चेयरमैन के निर्देश पर SDO निलंबित, बिजली विभाग में बड़ी कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। बिजली विभाग में लापरवाही और अनियमितताओं को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय चेयरमैन के निर्देश पर गोरखपुर में बड़ी कार्रवाई की गई है। खजनी उपखंड में तैनात उपखंड अधिकारी (SDO) भोलानाथ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई विभागीय जांच में सामने आई गंभीर खामियों के बाद की गई।

जानकारी के अनुसार, SDO भोलानाथ के कार्यकाल में उपभोक्ताओं की शिकायतों के समय पर निस्तारण में लगातार लापरवाही बरती जा रही थी। इसके साथ ही तकनीकी कार्यों में नियमों की अनदेखी, निरीक्षण और निगरानी व्यवस्था में गंभीर ढिलाई तथा कार्यप्रणाली में अनियमितताएं पाई गईं। इन सभी मामलों को लेकर विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद उच्च स्तर पर जांच कराई गई।

जांच रिपोर्ट में तीन अलग-अलग मामलों में SDO की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर चेयरमैन ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके तहत पहले ही दो जूनियर इंजीनियर, राजेश मौर्य और अतुल राय को निलंबित किया जा चुका था। अब SDO के निलंबन से यह साफ संकेत दिया गया है कि विभाग लापरवाही और अनुशासनहीनता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई बिजली व्यवस्था को पारदर्शी, जवाबदेह और उपभोक्ता हितैषी बनाने की दिशा में की गई है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी समीक्षा की जा रही है और यदि कहीं और गड़बड़ी पाई जाती है तो आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में यह संदेश गया है कि अब बिजली विभाग में नियमों का पालन अनिवार्य होगा और लापरवाही करने वालों पर बिना किसी दबाव के कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page