Connect with us

वाराणसी

चेतगंज में सीवर जाम की गंभीर समस्या, श्रद्धालु और स्थानीय लोग परेशान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चेतगंज स्थित प्राचीन सत्ती माता मंदिर के पास बीते एक सप्ताह से सीवर जाम की समस्या बनी हुई है। लगातार बह रहे गंदे पानी ने न केवल सड़क को दलदल में बदल दिया है, बल्कि मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि मंदिर की दीवार के किनारे गंदा पानी जमा है, जिससे आने-जाने वाले श्रद्धालु, स्कूली बच्चे और राहगीर परेशान हैं।

एक ओर बाइक सवारों को इस संकरी गली से होकर निकलना पड़ रहा है, तो दूसरी ओर पैदल चलने वाले लोग संक्रमण और फिसलने के खतरे से जूझ रहे हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर निगम की स्थानीय चौकी और पार्षद को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

नवरात्रि के दौरान सत्ती माता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं, लेकिन गंदगी और बदबू के बीच श्रद्धा भी शर्मसार हो रही है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि नालियों की साफ-सफाई न होने से जलजमाव बढ़ता जा रहा है।

Advertisement

इस पर न तो निगम का ध्यान है और न ही स्थानीय पार्षद की कोई पहल दिख रही है।प्रश्न यह उठता है कि जब समस्या की जानकारी पहले से दी गई थी, तो जिम्मेदार अधिकारी चुप क्यों हैं? क्या नगर निगम तब हरकत में आएगा जब कोई दुर्घटना हो जाएगी या बीमारियाँ फैलने लगेंगी?जनता ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page