Connect with us

वाराणसी

चेतगंज पुलिस ने 36 साल पुराने मामले में वारंटी को दबोचा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चेतगंज पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार मु.नं. 7/12, अ.सं. 114/1990 धारा 340 दंड प्रक्रिया संहिता, थाना जंसा से संबंधित वारंटी भृगुनाथ नाई पुत्र काशीनाथ नाई, निवासी लहुराबीर, थाना चेतगंज को 13 फरवरी 2026 को लहुराबीर स्थित मैक्स सैलून के बाहर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त वर्तमान में मोनिका सैलून में कर्मचारी के रूप में कार्यरत था।

Loading...

गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक विकल शाण्डिल्य एवं हेड कांस्टेबल भरत यादव की टीम द्वारा की गई। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page