पूर्वांचल
चूना लदे कंटेनर में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, क्लीनर घायल
चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी के पास रविवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। सड़क के किनारे खड़ी कंटेनर में पीछे से दूसरी कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खड़ी कंटेनर में आग लग गई। आग लगता देख दूसरे कंटेनर के चालक और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई और मौके से फरार हो गए।
इस दुर्घटना में घायल क्लीनर साहिल (21 वर्ष) राजस्थान के अलवर जिला के कोटाह थाना अंतर्गत चंदोली का रहने वाला है, जबकि दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले चालक के शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

घायल क्लीनर ने बताया कि, राजगढ़ से हम लोग कंटेनर में चूना पाउडर लेकर हावड़ा जा रहे थे। अचानक मेरे साथी चालक को नींद आ गई। जब तक हम कुछ समझ पाते तब तक सामने खड़ी कंटेनर से हमारी कंटेनर की टक्कर हो गई।
फिलहाल पुलिस ने मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया है। वहीं हाईवे पर हादसे के कारण पूरी तरह जाम लग गया था। पुलिस ने जैसे-तैसे हाईवे पर लगे भीषण जाम को समाप्त कराया।
