गोरखपुर
चित्रगुप्त मंदिर सभा की शोभा यात्रा में उमड़ा सैलाब, सुसज्जित झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
गोरखपुर। श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा द्वारा गुरुवार को भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। मंत्री अम्ब्रिश कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शोभा यात्रा पूरे नगर में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक गरिमा के साथ निकाली गई
सभा के अध्यक्ष राजेश चंद्र ने बताया कि शोभा यात्रा में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की सुसज्जित झांकी आकर्षण का केंद्र बनीं रही। इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक झांकियां भी शामिल रही जो समाज को नैतिकता, कर्तव्य और धर्म के प्रति जागरूक करने का संदेश देंती है।

शोभा यात्रा का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया यात्रा श्री चित्र गुप्त मंदिर सभा से आरंभ होकर बैंक रोड विजय चौराहा गोलघर कचहरी चौराहा होते हुए वापस श्री चित्र गुप्त मंदिर में समाप्त हुई एवं उसके उपरांत सहभोज का भी आयोजन किया जायेगा जिसमे शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, युवा एवं महिला समूह बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। भोभा यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।
सभा के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे भगवान श्री चित्रगुप्त जी का आशीर्वाद प्राप्त किये एवं शोभा यात्रा सम्पन्न हुआ।
