Connect with us

वाराणसी

चार लाख से अधिक कैश के साथ 11 जुआरी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। थाना रोहनिया क्षेत्र के ग्राम केशरीपुर में पुलिस ने ताश का जुआ खेल रहे 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त (अपराध) सरवणन टी. के नेतृत्व में गठित एसओजी-2 टीम ने की।

सूचना के आधार पर एसओजी-2 टीम ने पहले गुप्त रूप से इलाके की रेकी कर पुख्ता जानकारी जुटाई। तत्पश्चात सही समय देखकर टीम ने घर के अंदर दबिश दी, जहाँ ताश का जुआ चल रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 4,81,340/- नगद, 13 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, तीन नई और एक पुरानी ताश की गड्डी बरामद की।

Loading...

गिरफ्तार अभियुक्तों में वाराणसी, मिर्जापुर और बिहार के लोग शामिल हैं। इनके नाम इस प्रकार हैं: श्यामबली (44 वर्ष), राजू सोनकर (25 वर्ष), सतेन्द्र कुमार (35 वर्ष), आनन्द कुमार उपाध्याय (50 वर्ष), संतोष कुमार (64 वर्ष), हरिराम (19 वर्ष), रामदुलार सिंह (43 वर्ष), रविशंकर (39 वर्ष), राजू कुमार (38 वर्ष), किताबुद्दीन (41 वर्ष) और अनुराग गोलू तिवारी (28 वर्ष)।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसओजी-2 टीम लगातार अवैध व अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। जुआ, अवैध कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यह कार्रवाई उसी अभियान का हिस्सा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page