Connect with us

वाराणसी

चार माह से लापता युवती जयपुर से बरामद, वाराणसी पुलिस की सक्रियता से मामला सुलझा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश अभियान के तहत चेतगंज थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए चार माह से लापता 19 वर्षीय युवती को राजस्थान के जयपुर से बरामद कर परिजनों को सकुशल सौंप दिया। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के निर्देशन में गठित विशेष जांच दल द्वारा की गई।

यह मामला थाना चेतगंज में दर्ज गुमशुदगी संख्या 34/2025 से संबंधित है, जिसकी रिपोर्ट 23 अक्टूबर 2025 को दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल और सीडीआर की सहायता से लगभग 150 मोबाइल नंबरों की गहन जांच की। साथ ही कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और प्रदेश के विभिन्न जिलों में सुरागरसी की गई। लगातार प्रयासों के बाद टीम को जयपुर में युवती की संभावित लोकेशन की जानकारी प्राप्त हुई।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम जयपुर पहुंची और 10 फरवरी 2026 की रात करीब 3:10 बजे प्रेमनगर स्थित तेजाजी मंदिर के पास, वार्ड नंबर 03 जैतपुरा क्षेत्र से युवती को बरामद कर वाराणसी लाई। इसके बाद विधिक प्रक्रिया पूरी कर युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवती बालिग है और उसने बिना परिवार को बताए जयपुर में विवाह कर लिया था। वर्तमान में परिजनों को इस पर कोई आपत्ति नहीं है। पुलिस की इस कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली है।

इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक अली अतहर, उपनिरीक्षक संदीप कुमार चौरसिया, मिशन शक्ति प्रभारी आदर्शिका, उपनिरीक्षक अंकिता कुमारी, कांस्टेबल किशन गौड़, महिला कांस्टेबल निशा तथा सर्विलांस सेल के प्रशांत तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page