Connect with us

अपराध

चाकू से वार करने का आरोपी सातवें दिन गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही। गत छह दिन पूर्व चाकू से वार करने के आरोप में निरुद्ध आरोपी को पुलिस ने सातवें दिन कंसापुर से गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। एसपी डा.मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि पीड़ित इब्राहिमपुर निवासी नियाब अंसारी ने शिकायत दर्ज कराया था कि 18 जुलाई के ही मनबढ़ों ने एकराय होकर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

Loading...

शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए हाथ-पांव मार रही थी। सूचना के आधार पर घटना में शामिल आरोपी नूरुलहुदा निवासी महथुआ औराई कंसापुर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page