Connect with us

चन्दौली

चहनियां ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आज

Published

on

Loading...
Loading...

खण्ड विकास कार्यालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चहनियां (चंदौली)। चहनियां ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ लंबे समय से चले आ रहे अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। बुधवार को सुबह 10 बजे से खण्ड विकास कार्यालय सभागार में अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक व मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

मंगलवार को उपजिलाधिकारी (सकलडीहा) एवं निर्वाचन अधिकारी ने खण्ड विकास कार्यालय परिसर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कार्यालय परिसर में सफाई अभियान के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों की जांच, चुनाव हेतु बैरिकेटिंग तथा यातायात प्रबंधन के लिए चहनियां-वाया पीडियूनगर मार्ग पर भी बैरिकेटिंग की गई है।

Advertisement

गौरतलब है कि ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की सुगबुगाहट पिछले दो वर्षों से चल रही थी। हाल ही में हाईकोर्ट द्वारा विपक्ष के पक्ष में फैसला आने के बाद यह प्रक्रिया फिर से तेज हो गई। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

बैठक के उपरांत दोपहर में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया जाएगा। प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया है कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page