Connect with us

चन्दौली

चहनियां कस्बे में 5 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

चहनियां कस्बे में क्षेत्र पंचायत कोटे से इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण का कार्य चल रहा है जिसकी लागत पांच लाख रुपये है। प्रमुख अरुण जायसवाल ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर इसकी गुणवत्ता की जांच की।कस्बे के उत्तर दिशा के लोग लंबे समय से मार्ग और नाली की समस्या से जूझ रहे थे।

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह से शिकायत की थी जिसके बाद प्रस्ताव बनाकर इसे मंजूरी दिलाई गई। अब 92 मीटर लंबा यह मार्ग बनना शुरू हो गया है।निरीक्षण के दौरान अरुण जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र के सभी मार्गों को दुरुस्त करना और नाबदान की समस्या को खत्म करना उनका मुख्य उद्देश्य है।

Loading...

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह, जयशंकर जायसवाल, शिवलाल जायसवाल, राकेश जायसवाल, संजय बरनवाल और पंचम चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page