Connect with us

चन्दौली

चहनियां कस्बा में क्षतिग्रस्त मार्ग पर बह रहा है नाबदान का पानी

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। चहनियां कस्बा स्थित पीडियूनगर मुख्य मार्ग पर नाली जाम होने के कारण नाबदान का पानी सड़क पर बह रहा है। एक ओर जहां जल जीवन मिशन के तहत खोदे गए गड्ढों में यह पानी भर जाने से लोग फिसलकर गिर रहे हैं और घायल हो रहे हैं, वहीं मार्ग निर्माण कार्य की सुस्ती से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। इसे लेकर आमजन में आक्रोश व्याप्त है।

पीडियूनगर मुख्य मार्ग वर्षों से क्षतिग्रस्त स्थिति में है। सड़क पर बने गड्ढों और बिखरी गिट्टियों के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। विगत कई महीनों से नाली जाम होने के चलते नाबदान का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत एक ही स्थान पर कई बार गड्ढा खोदकर पाइप डालने के कारण मार्ग की स्थिति और अधिक दयनीय हो गई है।

गड्ढों में नाबदान का पानी भर जाने से यह स्पष्ट नहीं हो पाता कि कहां गड्ढा है और कहां मार्ग। इससे दोपहिया वाहन और साइकिल सवारों के गिरने की घटनाएं आम हो गई हैं। कस्बावासियों का कहना है कि मार्ग निर्माण कार्य शुरू तो हुआ है, लेकिन उसकी धीमी गति के कारण वर्षों से चली आ रही इस समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि अब पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है, जबकि कस्बे में इस मार्ग की अत्यधिक आवश्यकता है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page