Connect with us

बलिया

चलती ट्रेन से उतरना पड़ा भारी, बेल्थरारोड स्टेशन पर युवक का पैर कटा

Published

on

Loading...
Loading...

बेल्थरा रोड (बलिया)। रेलवे की चेतावनियों को नजरअंदाज कर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश एक युवक को भारी पड़ गई। बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर हुए दर्दनाक हादसे में मऊ जनपद के कोपागंज निवासी 23 वर्षीय युवक का दाहिना पैर कटकर अलग हो गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार से गुजर रही एक रन-थ्रू ट्रेन से युवक उतरने का प्रयास कर रहा था।

Loading...

संतुलन बिगड़ते ही वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं और उसका पैर पूरी तरह कट गया। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से चलती ट्रेन से चढ़ने-उतरने से बचने की अपील की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page