Connect with us

चन्दौली

चकिया पुलिस के हत्थे चढ़े तीन गांजा तस्कर

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जनपद की थाना चकिया पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 39.350 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन अनिल कुमार यादव और क्षेत्राधिकारी चकिया राजीव सिसोदिया के पर्यवेक्षण में की गई।

26 जनवरी 2025 को थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गरला तिराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध ऑटो (नंबर BR 45P 6906) भभौरा नाका की ओर से आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर ऑटो को रोक लिया।

जब ऑटो की जांच की गई तो उसमें दो बोरे मिले, जिनमें गांजे के बंडल भरे हुए थे। पुलिस ने ऑटो और उसमें रखे दोनों बोरों को कब्जे में ले लिया। गांजे का कुल वजन 39.350 किलोग्राम निकला।

वाहन में तीन लोग मौजूद थे, जिनकी पहचान कन्हैया यादव (21 वर्ष) पुत्र महेंद्र यादव, सतीश कुमार (22 वर्ष) पुत्र भरत यादव और जयप्रकाश यादव (19 वर्ष) पुत्र अरविंद यादव में हुई है। तीनों अभियुक्त बिहार के कैमूर जिले के रहने वाले हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे गांजा बिहार के कल्यानीपुर करकटगढ़ से खरीदते थे और इसे चकिया, मुगलसराय होते हुए वाराणसी में ऊंचे दाम पर बेचते थे। इस काम से मिलने वाले लाभ को वे आपस में बांटते थे।

Advertisement

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता, चौकी प्रभारी, अनिल कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल दीपचंद्र गिरी, जलभरत यादव और कांस्टेबल राकेश यादव शामिल रहें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page