Connect with us

गाजीपुर

चकमार्ग निर्माण को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, किसान नेता घायल

Published

on

Loading...
Loading...

जखनियां (गाजीपुर)। भुड़कुडा गांव में वर्षों पुराने चकमार्ग विवाद ने एक बार फिर उबाल ले लिया, जब मंगलवार को चकरोड निर्माण के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे और अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व तहसीलदार देवेंद्र यादव की निगरानी में चकमार्ग की पैमाइश हुई थी और ग्राम प्रधान मदन कुमार को चकरोड निर्माण का निर्देश दिया गया था। इसी के तहत जब निर्माण कार्य शुरू हुआ तो किसान नेता गुलाब सिंह वहां पहुंचे और चकमार्ग की वैधता पर सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कराया। बात बढ़ती गई और कहासुनी के बाद मामला हाथापाई में बदल गया।

घटना में घायल गुलाब सिंह को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहीं दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ भुड़कुंडा कोतवाली में तहरीर दी है।

कोतवाल धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं, मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page