Connect with us

सियासत

चंदौली : सपा सांसद वीरेंद्र सिंह के ट्वीट ने सियासी गलियारे में मचाई खलबली

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – गणपत राय

यूपी के चंदौली जिले से समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ (ट्विटर) पर एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिससे सियासी गलियारे में खलबली मच गई।

बता दें कि, जखनियां से सुभासपा विधायक बेदीराम की देश के विभिन्न प्रांतों में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक में नाम आने के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है।

तमाम विपक्षी पार्टी के एक्स हैंडल से जहां विधायक को लेकर मोदी व योगी पर निशाना साधा जा रहा है, वहीं चंदौली जनपद के समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने ट्वीट कर विधायक बेदी राम व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बैंक अकाउंट्स का मिलान किए जाने का मांग किया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page