Connect with us

चन्दौली

चंदौली में 15 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित

Published

on

17 मार्च को होगा संपूर्ण समाधान दिवस

चंदौली (जयदेश)। जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे के आदेशानुसार 15 मार्च 2025 को जनपद चंदौली में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पहले ही 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को होली के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई थी। इसके बाद 16 मार्च को रविवार होने के कारण सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

चूंकि होली के त्यौहार के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता के लिए 15 मार्च को संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होना कठिन हो सकता है, इसलिए प्रशासन ने इस दिन स्थानीय अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।

इसके चलते संपूर्ण समाधान दिवस, जो 15 मार्च को होना था, अब 17 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page