चन्दौली
चंदौली में हत्या के आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद
चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन अनिल कुमार यादव और क्षेत्राधिकारी चकिया राजीव सिसौदिया के मार्गदर्शन में, थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति के नेतृत्व में चकिया थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।29 दिसंबर 2024 को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मोड़वा पहाड़ी के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों, बोधन राम और कपिल बहेलिया, को गिरफ्तार कर लिया।
इन पर 28 दिसंबर 2024 को राजेश खरवार की हत्या का आरोप है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि पैसे और व्यक्तिगत विवादों को लेकर उन्होंने राजेश की कुल्हाड़ी से हत्या की।आरोपियों ने बताया कि 28 दिसंबर को बकरियां चराने के बहाने पहाड़ी इलाके में ले जाकर उन्होंने राजेश पर हमला किया।
बोधन राम ने कुल्हाड़ी से राजेश की गर्दन पर वार किया और कपिल बहेलिया ने उसकी सांस रोककर हत्या पूरी की। घटना को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो गए और दो दिन तक छिपे रहे।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
