Connect with us

पूर्वांचल

चंदौली : तेंदुए के हमले में युवक घायल, ग्रामीणों में दहशत

Published

on

Loading...
Loading...

धीना अंतर्गत कंदवा क्षेत्र के अरंगी गांव में मंगलवार सुबह कर्मनाशा के किनारे तेंदुए के हमले में 29 वर्षीय रजत सिंह घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सलिल स्वरूप आदर्श और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। हमलावर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी गई। 5 किलोमीटर के दायरे में तलाशी की गई लेकिन तेंदुआ नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार, अरंगी गांव में सोमवार की शाम कर्मनाशा नदी के किनारे तेंदुए को घूमता देख ग्रामीण सहम गए। लाठी-डंडे से लैस होकर उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं दिखा। खौफजदा गांववालों ने पूरी रात आंखों में बिताई। मंगलवार सुबह उन्होंने उस झाड़ी में आग लगा दी जिसमें तेंदुआ छिपकर बैठा था। आग से भड़के तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में रजत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। ग्रामीणों का कहना है कि, इससे पहले भी तेंदुए की हलचल आसपास के क्षेत्र में हुई थी। लेकिन तब वन विभाग ने मामले का संज्ञान नहीं लिया था।

Loading...

सूचना मिलते ही वन विभाग के डिप्टी रेंजर सीएन त्रिपाठी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। कंदवा थानाध्यक्ष सलिल स्वरूप आदर्श ने ग्रामीणों को कर्मनाशा की ओर जाने से रोक दिया। प्रधान प्रतिनिधि अजीत सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के कर्मनाशा नदी किनारे जाने पर रोक लगाई गई है। यदि वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरे के माध्यम से आसपास के इलाकों की निगरानी करें तब तेंदुआ दिखाई पड़ सकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page