Connect with us

अपराध

चंदौली : गैंगरेप की घटना के दो अभियुक्तों को पुलिस ने चखाया पीतल का स्वाद

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में हुई गैंगरेप की घटना के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों को रविवार को गिरफ्तार किया था। रविवार के दिन जब उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के लिए पुलिस की टीम नौगढ़ से चकिया की ओर ले जा रही थी।

तभी रास्ते में सरकारी गाड़ी का टायर दिलबगरा पहाड़ी जंगल में पंचर हो गया, जिसको देखने के लिये जैसे ही पुलिस पार्टी गाड़ी से नीचे उतरी। तभी अचानक अभियुक्त अभिषेक यादव ने उप निरीक्षक अवधेश सिंह की सरकारी पिस्टल कमर से छीन ली और भागते हुए पुलिस पार्टी पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया। जिसमें दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी है। उनको इलाज के लिए सीएचसी नौगढ़ में भर्ती कराया गया है।

क्या था घटनाक्रम ?

बता दें कि, सोनभद्र की छात्रा नौगढ़ के गहिला बाबा पर्यटन स्थल पर घूमने के लिए आयी थी। गहिला बाबा मंदिर से करीब 100 मीटर पहले सड़क किनारे जयमोहनी पोस्ता के तीन आरोपियों ने छात्रा के साथ आये युवक की बाइक को रोक लिया और युवक को पेड़ से बांध दिया था। इसके बाद आरोपियों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी मामले में पुलिस ने नौगढ़ थाना क्षेत्र के जयमोहनी निवासी अभिषेक यादव उर्फ पुच्चू और सुनील यादव पुत्र बच्चा यादव को गिरफ्तार किया था।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page