Connect with us

वाराणसी

चंदौली की घटना पर डिप्टी सीएम का बयान कहा दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी : भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोज किया गया. जिसके समापन सत्र में सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या लोगो को संबोधन करने पहुंचे. जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। कार्यक्रम के दौरान डिफ्टी सीएम ने पार्टी के विचार धारा से लेकर सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुंचने कि भी बात कहीं. वही चन्दौली में पुलिस कस्टडी में युवती के मौत के विषय में बताते हुए कहा की इसकी जांच की जा रही है. जांच के उपरांत जो दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी.

Loading...

वाराणसी के परेड कोठी स्थित निजी होटल में बीजेपी महानगर द्वारा प्रशिक्षण प्रोग्राम का आयोजन किया गया. जिसमें समापन सत्र के भाग लेने सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाग लिया. इस दौरान बीजेपी महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे. केशव प्रसाद मौर्या ने चन्दौली की घटना पर बताते हुए कहा की पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है. जांच रिपोर्ट आने पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page