पूर्वांचल
चंदौली : अखिलेश यादव की रैली में सपाईयों ने मचाया हुड़दंग, कई पत्रकार घायल
मीडिया गैलरी में जमकर मचाया उत्पाद

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के प्रमुख नेता अखिलेश यादव का सोमवार को चंदौली के पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में हुई जनसभा में उस समय अफ़रा-तफ़री मच गई जब सपा कार्यकर्ताओं ने अचानक से हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। यहां तक की सपाईयों ने मीडिया गैलरी का मंच तोड़ दिया और कई पत्रकारों को घायल कर दिया। सपाइयों के इस दुर्व्यवहार से पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। इस हमले में जयदेश न्यूज़ के वरिष्ठ रिपोर्टर गणपत राय भी घायल हो गए हैं। उन्हें पैर में काफी चोटें आई है।
बता दें कि, सपा प्रमुख अखिलेश यादव चंदौली लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के समर्थन में जनसभा करने आए थे।
Continue Reading
