Connect with us

वाराणसी

घास काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बड़ागाँव थाना क्षेत्र के बेदी पुआरीकला गाँव में घास काटने के विवाद को लेकर दो पक्षो में आपस में मारपीट हो गई। मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों ने स्थानीय थाने पर पहुँच कर एक-दूसरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

बेदी निवासी नीलम देवी ने एक पक्ष पर आरोप लगाया कि मंगलवार को शाम लगभग चार बजे मैं अपने पशुओं के लिए चारा काटने गयी थी। मैं चारा काट रही थी इतने में मेरे ही गाँव के विशाल अपने चाचा के साथ आकर गाली-गलौज करने लगा तथा मुझे मारने लगा। आवाज सुनकर बीच-बचाव करने मेरे पति अजय कुमार आये तो उन लोगों ने लोहे के पंच से उनको भी बुरी तरह मारा-पीटा।

वहीं दूसरे पक्ष से संजय प्रसाद ने आरोप लगाया कि, मंगलवार को लगभग चार बजे मेरे पत्नी गीता देवी पशुओं को चारा काटने खेत में गयी थी। इसी बीच मेरे पत्नी का नीलम से कहासुनी हो गया। इतने में मेरे ही पड़ोस के पारस तथा अजय आकर गाली-गलौज करते हुए मेरे पत्नी गीता तथा विशाल को लाठी डन्डे से मारने लगे जिससे विशाल को गंभीर चोटें आई है।

फिलहाल इस मामले में बड़ागाँव पुलिस दोनों पक्षो के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है। दोनों पक्षों ने जिस हिसाब से पुलिस को कहानी बताई है उसके आधार पर पुलिस को काफी गहनता से जांच करना होगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page