वाराणसी
घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, परिवार में कोहराम
Loading...
Loading...
वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के धरसौना देईपुर निवासी 70 वर्षीय नजीर अहमद की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह मंगलवार शाम धरसौना बाजार से अपने गांव लौटते समय एक अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात नजीर अहमद ने दम तोड़ दिया।
Loading...
उनकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। नजीर अहमद के दो बेटे और चार बेटियां हैं। सभी संतानों का विवाह हो चुका है। इस हादसे से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर है।
Continue Reading
