Connect with us

वाराणसी

घसियारी टोला में सपा का पीडीए पंचांग कैलेंडर वितरण कार्यक्रम संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। समाजवादी पार्टी महानगर के दक्षिणी विधानसभा अंतर्गत वार्ड संख्या 72 घसियारी टोला स्थित गंगा नगर कॉलोनी में सेक्टर प्रभारी राजवीर सिंह राज एवं अजहर अली सिद्दीक़ी के नेतृत्व में पीडीए पंचांग कैलेंडर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. अजय चौरसिया ने क्षेत्रीय जनता के बीच पंचांग कैलेंडर का वितरण किया।

Loading...

इस अवसर पर पार्टी के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें दिलशाद अहमद, ईशान श्रीवास्तव, धीरज यादव, राहुल कन्नौजिया, मिथिलेश साहनी, जौहर, प्रिंस, गुफरान अहमद, हिफाज़त अली, रिज़वान अहमद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम के समापन पर मीडिया प्रभारी रामजी यादव ने उपस्थित सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page