गोरखपुर
घर में घुसकर महिला से मारपीट, पांच नामजद आरोपितों पर केस
गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर निवासिनी शबीना खातून पुत्री रईश की तहरीर पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर निवासी कुतुबुद्दीन पुत्र शेख मोहम्मद, अजहरुद्दीन पुत्र समसुद्दीन, जमालुद्दीन पुत्र दोष मोहम्मद,समसुद्दीन व हसमुद्दीन पुत्रगण यार मोहम्मद के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2),333,115(2), 352,351(3) के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर निवासिनी शबीना खातून पुत्री रईश ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 29 मार्च को सुबह 11 बजे के करीब मैं अपने घर का काम करवा रही थी, तभी गांव के ही कुतुबुद्दीन, अजरुद्दीन, जमालुद्दीन, शमसुद्दीन, हसमुद्दीन गोलबंद हो कर मेरे घर में घुसकर मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारने पीटने लगे जब मैं घर से बाहर निकलना चाहा तो ये लोग हमारे सिर को दीवाल से लड़ा दिए जिससे हमारे सिर में गंभीर चोट लग गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों के आने के बाद उक्त लोगों ने मुझे जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझे अस्पताल भिजवाया।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
