गोरखपुर
घर का ताला तोड़कर चोरों ने 85 हजार नकद व चांदी के जेवर उड़ाए
गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर गडरी में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए अलमारी का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त। विवरण के अनुसार रामपुर गडरी निवासी संतोष दुबे ने थाने में दी गई तहरीर में लिखा कि रविवार की रात करीब एक बजे अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ दिया। अलमारी में रखे 85 हजार रुपये नकद, चांदी के चार सिक्के तथा एक जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर गोला थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो चुकी है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए प्रयास जारी है।
