अपराध
घनश्याम तिवारी हत्याकांड में आरोपी विजय नारायण की गोली मारकर हत्या
सुल्तानपुर। जिले में चर्चित घनश्याम तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी विजय नारायण सिंह की रविवार को दरियापुर स्थित पल्लवी होटल के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को दरियापुर के पास अंजाम दिया गया। पार्टी में बहस के दौरान विजय पर गोलियां चला दी गई। विजय नारायण सिंह कुछ दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था। इस घटना में एक अन्य युवक घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली मारने वाले आरोपी का नाम अजय सिंह सिलावट है।

आपको बता दे कि, डॉ. घनश्याम तिवारी हत्याकांड में विजय नारायण सिंह जमानत पर बाहर था। मृतक विजय पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह का भतीजा था।
पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के मुताबिक, मृतक विजय नारायण अपने साथियों के साथ बैठकर पार्टी कर रहे थे। बिजनेस विवाद को लेकर अचानक से इन लोगों में आपस में ही विवाद हो गया, जिसपर विजय नारायण और उसके साथी को गोली मारी गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि, मामले की जांच के लिए 6 पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। सीसीटीवी से जुड़ी फुटेज पुलिस के पास आई है, जिसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
