Connect with us

गाजीपुर

ग्राम फुलवारी कला में 500 वर्ष पुराने राम-जानकी मंदिर का पुनर्निर्माण शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

सैदपुर (गाजीपुर) जयदेश। क्षेत्र के ग्राम फुलवारी कला में स्थित प्राचीन राम-जानकी मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि यह मंदिर लगभग 500 वर्ष पुराना है, जो समय के साथ जर्जर हो चुका था। मंदिर की हालत खराब होने के कारण ग्रामीणों को पूजा-अर्चना में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीणों की पहल और सहयोग से अब मंदिर के भव्य पुनर्निर्माण का कार्य आरंभ कराया गया है। मंदिर निर्माण को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और लोग बढ़-चढ़कर आर्थिक एवं श्रमदान के माध्यम से सहयोग कर रहे हैं।श्रद्धालुओं का कहना है कि नए स्वरूप में बनने वाला राम-जानकी मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Loading...

मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने बताया कि पुनर्निर्माण के बाद मंदिर को भव्य और आकर्षक रूप दिया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के बैठने, पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों की बेहतर व्यवस्था की जाएगी।निर्माण कार्य शुरू होते ही गांव के बुजुर्गों ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि वर्षों पुरानी आस्था को अब नया रूप मिलने जा रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन और समाजसेवियों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि मंदिर निर्माण कार्य जल्द पूरा हो सके।

मंदिर निर्माण से पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु लगातार पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।इस मौके पर अरुण सिंह, ओम प्रकाश सिंह, जीतू सिंह, पिंटू सिंह, सोनू सिंह, गोरख यादव, अभय यादव, संतोष यादव रोशन सिंह राजनाथ सोनकर आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page