Connect with us

गोरखपुर

ग्राम पंचायत बिगही में हरे पेड़ों का अवैध कटान जारी

Published

on

Loading...
Loading...

वन विभाग ने जांच के दिए आदेश

गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिगही में हरे-भरे पेड़ों का अवैध कटान लगातार जारी है, जिससे क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बीते कई दिनों से रात के समय पेड़ों की कटाई की जा रही है और कटे हुए पेड़ों की लकड़ी को चोरी-छिपे बाहर भेजा जा रहा है। इससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है, साथ ही ग्रामीणों में भी रोष व्याप्त है।

Loading...

स्थानीय लोगों का कहना है कि हरे पेड़ों की कटाई से न केवल हरियाली समाप्त हो रही है, बल्कि भविष्य में जल संकट और तापमान बढ़ने जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। ग्रामीणों ने कई बार इस संबंध में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से माफियाओं का मनोबल और बढ़ गया है।

जब इस मामले में खजनी वन विभाग के रेंजर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम भेजकर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध कटान पर तत्काल रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page