Connect with us

अपराध

ग्राम पंचायत निधि से लाखों के गबन का आरोपी पूर्व प्रधान गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

सेवापुरी (वाराणसी)। कपसेठी पुलिस ने बुधवार को मझगवां कला के पूर्व प्रधान संदीप कुमार पांडेय को हिरासत में लिया। उन पर आरोप है कि उन्होंने ग्राम पंचायत निधि से 8.51 लाख रुपये का दुरुपयोग किया।

पुलिस के अनुसार, बड़ागांव ब्लॉक के मझगवां ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान संदीप कुमार पांडेय ने 2019-20 के दौरान पंचायत भवन के निर्माण में उक्त राशि का गबन किया था। इस मामले की शिकायत के बाद उच्च अधिकारियों ने जांच समिति का गठन किया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुनील कुमार सिंह ने कपसेठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Loading...

आरोपी की तलाश जारी थी और बुधवार को सूचना मिली कि संदीप कुमार पांडेय गांव में मौजूद है। इसके आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। जांच के दौरान उनके कार्यकाल में और भी वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी अरविंद कुमार और एसआई राजेश कुमार मौर्या शामिल थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page