चन्दौली
गो-तस्करी में एक गिरफ्तार, 20 गोवंश बरामद
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशों के तहत जिले में गोवंशों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान अलीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी आशुतोष के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम ने 15 जनवरी 2024 को सिंधीताली ओवर ब्रीज हाईवे NH-19 पर वाहन चेकिंग के दौरान एक डीसीएम वाहन में गोवंशों की तस्करी करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो उसमें कुल 20 गोवंश बरामद हुए, जिनमें 16 सांड थे, जिनमें 9 सांड जिंदा और 7 सांड मृत अवस्था में पाए गए, साथ ही 4 गाय भी लादी गई थीं। इस दौरान वाहन चालक राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया, जो कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र का निवासी है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अन्य आरोपियों के साथ मिलकर गोवंशों को कौशाम्बी से लादकर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जा रहा था, जहां इन्हें वध के लिए बेचा जाना था।
इस सिलसिले में थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 12/25 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम और 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त से और पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल कमलेश पाण्डेय, कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव, शैलेन्द्र कुमार, दीपक यादव और राममूरत चौहान शामिल रहें।
