Connect with us

बलिया

गोविंद शाह के ऐतिहासिक मेले में जगमगाई दुकानें, 5 दिसम्बर को होगी दौड़ प्रतियोगिता

Published

on

Loading...
Loading...

रसड़ा (बलिया)। बलिया जनपद के रसड़ा तहसील अंतर्गत गौरा गांव स्थित गोविंद शाह मंदिर परिसर में 21 नवम्बर से आरंभ हुआ ऐतिहासिक मेला इस समय पूरी रौनक पर है। मनोरंजन के झूले, चर्खियाँ और पूजा-सामग्री की दुकानें आकर्षक ढंग से सज चुकी हैं, जिन पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है।

मेला अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान गोविंद राजभर ने बताया कि मेला सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन तथा महंत परशुराम दास के साथ मेला कमेटी के सदस्य—पवन राजभर, मुन्ना राजभर, सुनील राजभर, अनिल, हरिवंश राजभर, विनोद सिंह, मनोज पासवान, तिलेश्वर राजभर, जयराम राजभर और बृजेश—लगातार व्यवस्था संभाल रहे हैं।

Loading...

दुकानों की सजावट से लेकर बड़े-छोटे झूले लगाने तक का कार्य अंतिम चरण में है।मेला समापन के अवसर पर 5 दिसम्बर को प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी बालक एवं बालिका दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, मऊ समेत कई जनपदों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।गोविंद राजभर ने बताया कि यह मेला आस्था का बड़ा केंद्र है, जहाँ हर वर्ष हजारों श्रद्धालु पहुँचकर गोविंद शाह के दरबार में चावल, हल्दी और ईख चढ़ाते हुए अपनी मन्नतें मांगते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page