Connect with us

वाराणसी

गोला दीनानाथ वार्ड में मिनी नलकूप का हुआ लोकार्पण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। गोला दीनानाथ वार्ड के निवासियों को जल संकट से राहत दिलाने के उद्देश्य से वाराणसी विकास प्राधिकरण के अवस्थापना निधि से 28.65 लाख रुपये की लागत से निर्मित मिनी नलकूप का शनिवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर शहर दक्षिणी विधायक नीलकंठ तिवारी एवं क्षेत्रीय पार्षद संजय केशरी ने पूजन-अर्चन कर नलकूप का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष के बीच विधायक का स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। लोकार्पण समारोह के दौरान क्षेत्र के दर्जनों पार्षदों एवं गणमान्य नागरिकों को सम्मानित भी किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया।

इस मिनी ट्यूबवेल के माध्यम से सैकड़ों घरों को स्वच्छ जल आपूर्ति का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजीव सिंह डब्बू, इंद्रेश सिंह, अमरेश, सारिका गुप्ता, अनंत राज गुप्ता, श्रवण गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page