Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर SSP राज करन नय्यर DIG पद पर पदोन्नत, पिपिंग सेरेमनी में ADG ने लगाई रैंक

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राज करन नय्यर को पुलिस विभाग में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें पदोन्नति देकर उप महानिरीक्षक पुलिस (DIG) बनाया गया है। पदोन्नति के बाद लखनऊ में आयोजित भव्य पिपिंग सेरेमनी में अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) द्वारा उनके कंधों पर नई रैंक के बैज लगाए गए और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

पदोन्नति की यह औपचारिक प्रक्रिया पुलिस मुख्यालय में सम्पन्न हुई, जहां प्रदेश के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पिपिंग सेरेमनी के दौरान अधिकारियों ने DIG बने राज करन नय्यर की कार्यशैली, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता की सराहना की। इस अवसर पर उन्हें नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Loading...

बताते चलें कि राज करन नय्यर का कार्यकाल गोरखपुर में काफी प्रभावशाली रहा है। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और जनसुनवाई को लेकर उनके प्रयासों को सराहा जाता रहा है। उनके नेतृत्व में गोरखपुर पुलिस ने कई अहम मामलों का सफल खुलासा किया और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा।

DIG पद पर पदोन्नति के साथ ही अब राज करन नय्यर को और व्यापक स्तर पर प्रशासनिक व पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उनकी पदोन्नति पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। गोरखपुर सहित पूरे क्षेत्र में उनके शुभचिंतकों और सहयोगियों में खुशी की लहर है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page