Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर में 10 उप निरीक्षकों के तबादले से पुलिस व्यवस्था में हलचल

Published

on

गोरखपुर। जनहित एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जनपद गोरखपुर में पुलिस विभाग के भीतर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गठित जनपदीय स्थापना बोर्ड की बैठक के कार्यवृत्त के क्रम में उप निरीक्षकों के तबादलों का आदेश जारी किया गया, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस आदेश के तहत कुल 10 उप निरीक्षकों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से हटाकर नई चौकी अथवा थानों में नियुक्त किया गया है।

तबादला सूची के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक जितेन्द्र मिश्रा को चौकी प्रभारी कस्बा बड़हलगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि उप निरीक्षक विवेक कुमार चतुर्वेदी को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बेतियाहाता बनाया गया है। चौकी प्रभारी महुआडाबर के पद पर कार्यरत उप निरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह को अब चौकी प्रभारी जाफराबाजार भेजा गया है।

इसी क्रम में थाना झंगहा से उप निरीक्षक आलोक कुमार चौबे को चौकी प्रभारी फर्टिलाइजर नियुक्त किया गया है। थाना कैम्पियरगंज में तैनात उप निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को चौकी प्रभारी उनवल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पुलिस लाइन से उप निरीक्षक कमलेन्द्र सिंह को चौकी प्रभारी सूर्यविहार बनाया गया है।

सूची में एक महत्वपूर्ण अदला-बदली भी देखने को मिली है। चौकी प्रभारी सूर्यविहार रहे उप निरीक्षक अर्जुन पटेल को चौकी प्रभारी महुआडाबर भेजा गया है। चौकी प्रभारी गोबडौर के पद पर तैनात उप निरीक्षक रुपेश कुमार पाल को अब चौकी प्रभारी विकासनगर की कमान सौंपी गई है। थाना बेलीपार से उप निरीक्षक शैलेष सिंह को चौकी प्रभारी गोबडौर बनाया गया है, जबकि थाना गोरखनाथ में तैनात उप निरीक्षक सौरभ सिंह को चौकी प्रभारी मोतीरामअड्डा नियुक्त किया गया है।

पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह तबादले पूरी तरह जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं, ताकि क्षेत्रीय स्तर पर अपराध नियंत्रण, गश्त व्यवस्था और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। अचानक हुए इस प्रशासनिक बदलाव से जिले की पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, संबंधित क्षेत्रों में अब नई तैनाती को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page