Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर महोत्सव का भव्य समापन आज, सीएम योगी होंगे शामिल

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर महोत्सव 2026 का आज भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समापन अवसर पर मुख्यमंत्री विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 6 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित करेंगे। यह सम्मान समाज सेवा, कला, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाएगा।

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष श्रृंखला भी प्रस्तुत की जाएगी। देशभर में अपनी सुमधुर आवाज के लिए प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर करेंगी। इसके साथ ही अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

Loading...

गौरतलब है कि गोरखपुर महोत्सव 11 जनवरी से शुरू हुआ था, जिसमें सांस्कृतिक, साहित्यिक, खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से गोरखपुर की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया गया। समापन समारोह को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page