Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर के एसएसपी राजकरन नय्यर बने डीआईजी

Published

on

Loading...
Loading...

राज्यपाल के निर्देश पर आदेश जारी

गोरखपुर। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजकरन नय्यर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें पदोन्नत कर पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बनाया गया है। यह आदेश राज्यपाल के निर्देश पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद द्वारा जारी किया गया।

डीआईजी पद पर पदोन्नति की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खुशी की लहर दौड़ गई। एसएसपी रहते हुए राजकरन नय्यर ने गोरखपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण, संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई और आमजन के साथ पुलिस के विश्वास को बढ़ाने के लिए कई अहम कदम उठाए। उनकी कार्यशैली की लगातार उच्चाधिकारियों द्वारा सराहना की जाती रही है।

बताया जा रहा है कि गोरखपुर में एसएसपी रहते हुए उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया, वहीं पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया। महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए भी उन्होंने कई विशेष अभियान चलाए।

राज्यपाल के निर्देश पर जारी इस पदोन्नति आदेश को पुलिस विभाग में उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाओं की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है। उनके डीआईजी बनने से कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement

पदोन्नति की खबर के बाद जिले के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page