Connect with us

वाराणसी

गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की खली–चूनी जलकर राख

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र के बाजार स्थित बीडीआर लान के पीछे बने अजय–संजय गुप्ता के खली–चूनी के गोदाम में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि शुरुआती अनुमान शॉर्ट सर्किट की ओर इशारा करते हैं। घटना में करीब 10 लाख रुपये मूल्य की खली–चूनी जलकर राख हो गई।

पड़ोसी साधु चौबे ने गोदाम से उठता धुआँ देखकर तुरंत अजय गुप्ता को फोन कर जानकारी दी। अजय ने तत्काल 112 पर सूचना दी। स्थानीय लोगों और अजय गुप्ता ने शुरुआती प्रयासों में आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

सूचना पर 112 सेवा से श्रवण कुमार और पी.के. चौरसिया सबसे पहले मौके पर पहुंचे। इसके बाद चौबेपुर थाने से एसआई कमल सिंह यादव, फूलबदन यादव, कांस्टेबल बुद्ध सिंह सेंगर और अखिलेश सरोज ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल ‘गोलू’ भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।

कुछ देर बाद चेतगंज फायर स्टेशन से दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुँची। चालक सुनील सिंह, फायरमैन सत्येंद्र कुमार, समर बहादुर सिंह, पारस यादव और वैभव राजपूत ने करीब एक घंटे की लगातार मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

फायर ब्रिगेड के पहुँचने से पहले बिजली विभाग से कोमल प्रसाद, अनिल यादव और सुनील यादव ने भी मौके पर पहुँचकर सुरक्षा प्रबंधन में सहयोग किया, ताकि आग आगे न फैल सके। स्थानीय लोगों की सतर्कता और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि गोदाम में रखी सारी खली–चूनी और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page