वाराणसी
गैस संकट का असर अब छोटे दुकानों पर, चेतगंज में बढ़े दाम से ग्राहकों में नाराजगी
Loading...
Loading...
वाराणसी। गैस का संकट अब बड़े कारोबार ही नहीं बल्कि छोटे दुकानों पर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में वाराणसी के चेतगंज क्षेत्र में “योर चॉइस फास्ट फूड” के संचालक ने खाने-पीने की चीजों के दाम 10 से 20 रुपये तक बढ़ा दिए हैं।
दुकानदार का कहना है कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत और आपूर्ति की समस्या के कारण यह फैसला लेना उनकी मजबूरी बन गया है। वहीं दूसरी ओर, बढ़े हुए दामों को लेकर ग्राहकों में नाराजगी देखी जा रही है।
Loading...
स्थिति यह है कि कई बार दुकानदार और ग्राहकों के बीच बहस की संभावना बन जा रही है, जिससे माहौल भी तनावपूर्ण हो रहा है। यह मामला दिखाता है कि गैस संकट का असर अब आम जनता और छोटे व्यापारियों दोनों पर पड़ रहा है।
Continue Reading
