Connect with us

वाराणसी

गृह मंत्री से पिंडरा विधायक ने की भेंट, क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर संक्षिप्त चर्चा

Published

on

Loading...
Loading...

बाबतपुर (वाराणसी)। मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में भाग लेने के बाद केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को वाराणसी एयरपोर्ट से रवाना हुए। रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पिंडरा से विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच वाराणसी व आसपास के क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर संक्षिप्त चर्चा हुई।

गृह मंत्री से मुलाकात को लेकर डॉ. सिंह ने कहा कि यह वार्तालाप पूरी तरह विकासोन्मुख और सकारात्मक रहा। उन्होंने क्षेत्रीय विकास, बुनियादी ढांचे और जनहित से जुड़े मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया।

इससे पूर्व डॉ. अवधेश सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी भेंट की। दोनों नेताओं के बीच यह औपचारिक भेंट राजनीतिक विमर्श और विकास योजनाओं के आदान-प्रदान का केंद्र बनी। सूत्रों के अनुसार, बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और राज्यों के बीच समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई।

वाराणसी में बड़े राजनीतिक नेतृत्व के साथ पिंडरा विधायक की सक्रिय भागीदारी को स्थानीय राजनीति में अहम संकेत माना जा रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page