Connect with us

मऊ

गृह मंत्री की अंबेडकर पर टिप्पणी से बसपा में गुस्सा, मऊ में विरोध प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर विपक्षी दलों में नाराजगी फैल गई है। इस मामले को लेकर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मऊ जिले में विरोध प्रदर्शन किया। बीती स्थित अंबेडकर प्रतिमा से एक जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचे और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Loading...

उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहीम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन भेजा और इस मामले पर उचित कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, पूर्व राज्यसभा सांसद सालिम अंसारी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय और बसपा जिलाध्यक्ष राज विजय सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page