Connect with us

गोरखपुर

गुरु गोरखनाथ मंदिर सहित कई क्षेत्रों में सज रही माँ लक्ष्मी की प्रतिमाएं

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। आर्य नगर उत्तरी कुर्मियानटोला क्षेत्र में दीपावली पर्व की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी कड़ी में स्थानीय कारीगर माँ लक्ष्मी की भव्य प्रतिमाओं को पूर्ण समर्पण और श्रद्धा के साथ तैयार कर रहे हैं। मिट्टी और रंगों की खुशबू से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

मूर्तिकार सत्यम चौधरी ने बताया कि इस वर्ष प्रतिमाओं में पारंपरिक स्वरूप के साथ आधुनिकता का समन्वय किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु माँ लक्ष्मी के दर्शन से अधिक भव्यता और आस्था का अनुभव कर सकें। हर मूर्ति पर सूक्ष्म नक्काशी, सुनहरी रंगों की चमक और सुंदर आभूषणों का प्रयोग किया जा रहा है।

दीपावली से पहले सभी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है। क्षेत्रवासी माँ लक्ष्मी के स्वागत को लेकर उत्साहपूर्वक सजावट और पूजा की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
गुरु गोरखनाथ मंदिर , बक्शीपुर, कुर्मीयान टोला, सुमेर सागर, गुलरिया आदि जगहों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं बनाई जा रही है

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page