Connect with us

वाराणसी

गुमशुदा महिला और उसके बच्चों को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । शिवपुर क्षेत्र से लापता हुई एक महिला और दो बच्चों को शिवपुर पुलिस ने सफलतापूर्वक जनपद शाहजहांपुर से बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना शिवपुर में दर्ज गुमशुदगी संख्या 33/2025 के तहत गुमशुदा सोनम शर्मा पत्नी रामकिशोर, अनामिका शर्मा पुत्री रामकिशोर तथा हर्ष शर्मा पुत्र रामकिशोर, निवासी श्यामपुरी कॉलोनी, थाना शिवपुर, को पुलिस ने मंगलवार को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

इस कार्य में चांदमारी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह की सक्रिय भूमिका रही। उन्होंने अपनी सतर्कता, सूझबूझ और प्रयासों से परिवार को फिर से मिलाने का सराहनीय कार्य किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page